• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, नक्सलबाड़ी।

नक्सलबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम विष्णु राय (22 वर्ष) और विक्रम गुरुंग (22 वर्ष) हैं। शुक्रवार को नक्सलबाड़ी के पानीटंकी से सिलीगुड़ी आते समय नक्सलबाड़ी के रथखोला इलाके में ट्रैफिक पुलिस ने दो युवकों को रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से 32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बाद में नक्सलबाड़ी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *