• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की बागडोगरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम मोहम्मद तमन्ना है। वह सिलीगुड़ी का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बागडोगरा के रंगापानी इलाके में आरोपी व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी के उद्देश्य से आया था। गुप्त सूचना के आधार पर बागडोगरा पुलिस व एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाकर 306 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मोहम्मद तमन्ना को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य 60 लाख रुपये है। सोमवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *