• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में तस्करी से पहले पांच मवेशी जब्त, एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पिकअप वैन में मवेशियों को तस्करी के कोशिश को नाकाम करते हुए बागडोगरा पुलिस ने पांच मवेशियों को जब्त किया है। साथ ही इस संबंध में पिकअप वैन चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजेश घोष है। वह नक्सलबाड़ी के दयाराम जोत का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बागडोगरा के बिहार मोड़ इलाके में एक बिना नंबर की पिकअप वैन में मवेशियों की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने के क्रम में पिकअप वैन से पांच मवेशियों को जब्त किया गया। जब्त मवेशी का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण पिकअप वैन चालक राजेश घोष को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *