Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा नेताओं ने खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी थाना का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन।

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: बंगाल में नवान्न अभियान के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़पें हुई। जिससे पूरे राज्य में सियासी घमासान मचा है। पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान हमले का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा थाना का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को खोरीबाड़ी में भाजपा की ओर से भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान कोलकाता में पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए खोरीबाड़ी थाना का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी की नारा लगाते हुए मांग की गयी। खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा कि भाजपा के शांतिपूर्ण नवान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे जाने व पत्थरबाजी आदि से पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसका विरोध जताते हुए आज थाना घेराव किया गया है। उन्होंने कहा तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि अगर हम प्रशासन होते तो भाजपा नेताओं को सर पर गोली मार देते। इसलिए हमारा मांग है कि अभिषेक बनर्जी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएं।

नेशनल काउंसिल के मेम्बर गणेश चंद्र देवनाथ ने कहा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा के नवान्न अभियान में तृणमूल सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जाने नहीं दिया गया उसे मारा पीटा गया। जबकि तृणमूल कार्यकर्ताओं पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं है और न ही तृणमूल कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करते हैं। उन्होंने कहा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस सिस्टम को ठीक करना होगा, नहीं तो आने वाले दिनों में हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे। वहीं दूसरी ओर नक्सलबाड़ी में भाजपा की ओर से नवान्न अभियान के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को नक्सलबाड़ी थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के उपाध्यक्ष दिलीप बारोई ने बताया कि पुलिस प्रशासन सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर ही काम कर रही हैं। जबकि पुलिस को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। लेकिन पुलिस अपने हरकतों से बाज नहीं आ रही है। इसका हम घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा अगर इसी तरह चलता रहा तो हमलोग पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *