• Mon. Mar 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में 29 भैंस जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले 29 भैंस जब्त किया। साथ ही इस मामले में एक आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम हबीबुल रहमान है। वह उत्तर दिनाजपुर के दालखोला का निवासी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने बतासी संलग्न इलाके में एक लॉरी को रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान लॉरी से 29 भैंसें बरामद हुआ। इसके बाद मौके से चालक को जब्त भैंस से वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भैंसों को बिहार से बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी। लेकिन इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *