Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर भाजपा की विरोध रैली।

सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

नक्सलबाड़ी: बंगाल में हुए स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में 26 हजार शिक्षकों की नौकरियां की चोरी और मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं की हत्या के खिलाफ बुधवार को भाजपा ने खोरीबाड़ी में एक विरोध रैली निकाली गई। यह विरोध रैली खोरीबाड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय से शुरू हुई। इसके बाद खोरीबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों की परिक्रमा करने के बाद पुनः खोरीबाड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर फांसीदेवा – खोरीबाड़ी के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू, नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, खोरीबाड़ी – बुढागंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, शक्तिजय बराई, सूरज पांडे समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक दुर्गा मुर्मू ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर टीएमसी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “हिंदुओं को अपनी रक्षा करने की जरूरत है। अगर हिंदुओं में एकता और जागरूकता आ जाए तो मुसलमान उनसे (हिंदुओं) कभी नहीं लड़ सकते। हिंदू एक ऐसी कम्युनिटी है, जिसने सैकड़ों वर्ष तक गुलामी झेलने के बाद भी देश वर्ष में सनातन को जिंदा रखा है। अगर सनातन धर्म के लोग एक साथ रहें तो इस लड़ाई में कभी नहीं हार सकते हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा बंगाल में जिस तरह से मुस्लिम अत्याचार कर रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस की सरकार मिलकर साथ दे रही है, उनके खिलाफ आवाज उठानी होगी, तभी राष्ट्रपति शासन लागू होगा। उन्होंने कहा बंगाल में हिंदुओं को बचाना है , तो ममता बनर्जी की सरकार को भगाना होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *