
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमारी की है। घायल युवक का नाम राजू मजूमदार है। वह चक्करमारी इलाके का रहने वाला बताया गया है। रविवार को एक यात्री बस देवीगंज से सिलीगुड़ी जाने के दौरान अनियंत्रित होकर उक्त युवक को टक्कर मार दी।
जिसके कारण युवक घायल हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को बरामद कर उसे खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस की रफ्तार हमेशा तेज रहती है। तेज रफ्तार के कारण इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घातक बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।