खोरीबाड़ी में दो नाबालिग का शव बरामद होने से इलाके में खलबली मच गई। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बुढागंज स्थित टुकरियाझार वन क्षेत्र के रामभोला जोत इलाके की है। मृतकों के नाम देव सिंह (16) और सुलेखा सिंह (16) हैं। ये दोनों बुढागंज के धुलिया जोत इलाके की निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जब स्थानीय लोग मैदान में गाय बांधने गए तो उन्होंने हाथी वॉच टॉवर के नीचे दो नाबालिग को फंदे से लटकता शव को देखा। इसके बाद इसकी सूचना खोरीबाड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त दोनों शवों को बरामद किया। परिवार के लोगों ने कहा कि दोनों के बीच रिश्ता भाई-बहन जैसा था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह घटना किस वजह से हुई है। वहीं, खोरीबाड़ी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply