• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका की तबादले की सुनकर फूट-फूट कर रोए छात्र-छात्राएं।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका की तबादले की खबर सुनते ही छात्र-छात्राएं फूट-फूट कर रोने लगे । यह मामला खोरीबाड़ी ब्लॉक के टोपर सिंह प्राथमिक विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि टोपर सिंह प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के रूप में पियाली दत्त जिम्मेदारी संभाल रही है। इस बीच दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित करने का आदेश आ गया। बुधवार को यह खबर सुनकर छात्र-छात्राएं प्रधानाध्यापिका से लिपट गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान प्रधानाध्यापक छात्र-छात्राएं के आंसुओं को पोछती और उसे समझाने बुझाने में लग गई।
इस दिन अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापिका के तबादले का विरोध किया। अभिभावकों ने कहा कि इस विद्यालय में प्रधान शिक्षक के रहने से विद्यालय में काफी सुधार हुआ है। छात्र-छात्राएं शिक्षा और खेल में काफी आगे आए है। अभिभावकों ने कहा कि प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण नहीं होने देंगे। जिसके लिए बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *