पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश में रोष उत्पन्न कर दिया है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है।
इस बीच, इस मामले को लेकर राज्य भाजपा के आह्वान पर भाजपा ने आज थानों पर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया। खोरीबाड़ी थाने में भाजपा के विरोध प्रदर्शन को लेकर तनाव का माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक खोरीबाड़ी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को थाने में घुसने से पहले ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हाथापाई हो गई, और उन्होंने बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।
घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण रही, और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए थाने में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। भाजपा के जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष माणिक बर्मन ने कहा कि यह घटना योजनाबद्ध तरीके से की गई है और इसके विरोध में पूरे राज्य में भाजपा का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply