सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से खोरीबाड़ी-बुढागंज के मंडल अध्यक्ष के रूप में तरुण सिंह को नियुक्त किया गया है। रविवार को खोरीबाड़ी भाजपा कार्यालय में तरुण सिंह के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजित स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तरुण सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नेशनल काउंसिल के सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ, पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला सचिव बबीता छेत्री, जिला सदस्य महेंद्र मेजर, पंचायत सदस्य शक्तिजय बारोई, सूरज पांडे, मितुल दास, संजीत सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
तरुण सिंह ने कहा कि वह भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ते हुए सिलीगुड़ी सांगठनिक नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। साथ ही “सबका साथ, सबका विकास” के स्लोगन से प्रेरणा लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे।