• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फूलबाड़ी में एटीएम लूटने का प्रयास, पुलिस को देख फरार हुए बदमाश।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फूलबाड़ी संलग्न एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे बदमाश पुलिस को देखकर हुए फरार। यह घटना शुक्रवार देर रात को न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत जोटियाकाली इलाके की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब एक बजे जलपाईगुड़ी थाना की पुलिस जोटियाकाली इलाके में गश्त कर रही थी। उसी दौरान पुलिस कर्मियों की नजर इलाके के एक एटीएम काउंटर के सामने कुछ युवकों पर पड़ी। युवक गैस कटर से एटीएम काउंटर को काटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाश गैस कटर, सिलेंडर समेत कई सामान छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में असमर्थ रहे। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *