• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में 23 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

तस्करी से पहले पुलिस ने फांसीदेवा के मोहम्मद बक्स मोड़ से 23 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजदीप प्रमाणिक है। वह दक्षिण दिनाजपुर के पतिराम का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस गश्ती के दौरान फांसीदेवा थाने की पुलिस ने फांसीदेवा मोहम्मद बक्स मोड़ पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान उसके पास प्लास्टिक में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ।
जिसके बाद उक्त पैकेट से गांजा बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी गांजा बेचने के उद्देश्य से कूचबिहार से बालुरघाट ले जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *