• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी में हाथियों ने उत्पात मचाया, घर की चारदीवारी की ध्वस्त।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

भारत-नेपाल और खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी संलग्न दुलाल जोत इलाके में फिर हाथियों ने उत्पात मचाया है। भोजन की तलाश में हाथियों ने तीन घरों पर हमला कर दिया। जिससे घर का चारदीवारी ध्वस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खोरीबाड़ी संलग्न टुकरियाझार के जंगल से दो हाथी निकलकर दुलाल जोत इलाके में घुस आया। इसके बाद सबसे पहले हाथी ने स्थानीय निवासी विजय तमांग के घर का चहारदीवारी ध्वस्त कर दिया। बाद में दोनों हाथियों ने मिथुन सिंह और रंजीत सिंह के घर की दीवार तोड़कर चावल और आटा चट कर दिया। इलाके में कुछ देर तांडव मचाने के बाद दोनों हाथी वापस जंगल की ओर चले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा और इलाके में वन विभाग से गश्त करने की मांग की है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *