खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने डकैती की योजना को विफल करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम समीर सरकार, सहदेव अधिकारी, कार्तिक बर्मन, सुजन घोष, मनु घोष, हेमंत बर्मन, मोहम्मद करीम, अमृत मंडल, संजीव दास और तापस ठाकुर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सोमवार रात को पानीटंकी के न्यू मार्केट इलाके में इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अभियान चलाया और इस अभियान के तहत उक्त दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 शबल, 2 हंसुआ, हथौड़ा और कई हथियार बरामद किये हैं। ये सभी आरोपी सिलीगुड़ी, नक्सलबाड़ी और खोरीबाड़ी के रहने वाले बताए गए हैं। मंगलवार सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply