• Sun. Jan 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में तेंदुए के हमलों से लोगों में दहशत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी के थानझोरा चाय बागान के श्रमिक इन दिनों तेंदुए के हमलों से बेहद दहशत में हैं। पिछले कुछ दिनों में बागान की सड़क से आवाजाही करते समय तेंदुए के हमले में 3-4 श्रमिक घायल हो चुके हैं। तेंदुआ घर के अंदर से मवेशियों को ले जा रहा है।

घटना के बाद वन विभाग की ओर से शनिवार रात को इलाके में पिंजरा लगाया गया। घोषपुकुर वन विभाग ने थानझोरा चाय बागान के 3 नंबर सेक्शन में पिंजरा लगाया। सिलीगुड़ी महकमा परिषद कर्माध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, स्थानीय जन प्रतिनिधियों और बागान के मैनेजर वन विभाग की मदद के लिए आगे आए।

श्रमिकों का दावा है कि चाय बागान में कई तेंदुए हैं।इससे श्रमिक घायल हो रहे है। जिसकी वजह से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। रेंजर प्रमीत लाल ने बताया कि इलाके में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *