सिलीगुड़ी: आधा किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार आरोपित तजीबुर शेख को रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि शनिवार की रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) व प्रधान नगर थाने की संयुक्त टीम ने तजीबूर शेख (26) को गिरफ्तार किया था। आरोपित मुर्शिदाबाद का निवासी है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस की टीम ने सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट के मछली मंडी में घात लगाए हुए था और जैसे ही मादक पदार्थ की डिलीवरी करने पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।
उसके पास से 407 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह मालदा से मादक पदार्थ लेकर मछली मंडी में डिलीवरी करने के इरादे से आया था। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे दबोच लिया।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply