Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोर धरो जेल भरो आंदोलन के तहत बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने ब्लॉक मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन, टीएमसी नेता के फूंके पुतले।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शिक्षकों की नियुक्ति सहित विभिन्न भ्रष्टाचार के विरोध में चोर धरो, जेल भरो आंदोलन के तहत गुरूवार को टीएमसी नेता सह पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, अनुव्रत मंडल व राज्य सरकार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय खोड़ीबाड़ी के सामने भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। खोरीबाड़ी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने आयोजित उक्त आंदोलन के तहत बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में भाजपाइयों ने खोरीबाड़ी पार्टी कार्यालय से बीडीओ कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। इसके बाद बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल नेता अनुव्रत मंडल का पुतला भी फूंका।

नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में चोर धरो जेल भरो आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, जिला सचिव बबीता क्षेत्री, अजय उरांव, नान्टु मंडल, भोला नाथ सिद्धा, कल्याण कुमार प्रसाद, तरुण कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नक्सलबाड़ी में सत्ताधारी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ नक्सलबाड़ी में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया है। गुरूवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने गाय चोरी से लेकर टेट भ्रष्टाचार, सरकारी परियोजनाओं के नाम बदलने को लेकर राज्य में सत्ताधारी दल के इस्तीफे की मांग में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता नांटू पाल ने कहा कि पूरा राज्य तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार में लिप्त है। नक्सलबाड़ी प्रखंड में भी कई भ्रष्टाचार के सामले सामने आएं हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारोई, नांटू पाल, महिला जिलाध्यक्ष शिखा मित्रा व शिव सहनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *