• Wed. Dec 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बांग्लादेशी को शरण देने वाले को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पुलिस को एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार करना भारी पड़ गया। फांसीदेवा के कालूजोत इलाके में शुक्रवार की रात एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को शरण देने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार करते समय चार पुलिसकर्मी पर हमला किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मवेशियों की तस्करी के लिए भारत में प्रवेश कर रहे एक बांग्लादेशी को फांसीदेवा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसे घुसपैठिए को पनाह देने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात कालूजोत इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान एक एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बाद में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद राहुल और मोहम्मद हरमुज बताया गया है। इस संबंध में एडिशनल एसपी मनोरंजन घोष ने कहा कि पुलिस को जांच में बाधाओं का सामना करना पड़ा और बाद में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *