माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने मादक कारोबार में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक दिन पहले पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे दिन पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटर के डिलीवरी बॉय को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रतन दास है। वह कूचबिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने शनिवार रात को अभियान चलाया और रतन दास नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतन दास दो बैंग में कूचबिहार से गांजा लेकर माटीगाड़ा पहुंचा था। वह संभवतः जगतार साहनी को यह मादक पदार्थ डिलीवर करने आया था। शाम को जब वह मादक पदार्थ लेकर चांदमुनि न्यू चमटा ब्रिज से जा रहा था तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बताते चलें कि माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन इलाके की निवासी जगतार साहनी ने अपने घर के अंदर ही गांजा की फैक्ट्री खोली थी। जगतार साहनी बाहर से गांजा मंगवाती थी और अपने घर में गांजे की छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सिलीगुड़ी के मार्केट में बेचती थी। वह सिलीगुड़ी में गांजे की डिस्ट्रीब्यूटर मानी जाती थी। इसकी सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने शुकवार रात को जगतार साहनी के घर में अभियान चलाया था और गांजे के पैकेट तैयार करते हुए उसे पकड़ लिया था।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply