• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सांसद राजू विष्ट व भाजयुमो नेताओं ने भारत – नेपाल सीमा पर स्थित रामधनजोत इलाके के लोगों की सुनी समस्या, जाना हालचाल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में सोमवार को बार्डर विलेज संपर्क अभियान के तहत दार्जिलिंग जिले के भाजपा सांसद राजू विष्ट व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दिन भाजपा सांसद राजू बिष्ट व भाजयुमो नेता भारत – नेपाल सीमा पर स्थित रामधनजोत गांव में स्थानीय निवासियों से बात करने के अलावा सरकार की विभिन्न सुविधाओं की चर्चा की। मौके पर सांसद राजू विष्ट ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर बीडीओ को फोन किया। उन्होंने पूछा कि इलाके के 126 लोगों के नाम आवास योजना की सूची से क्यों हटाये गाए हैं।

इस संबंध में भाजयुमो के अध्यक्ष अरिजीत दास ने बताया कि भाजयुमो के केंद्र की कार्यकारी सदस्य भक्ति शर्मा व सांसद राजू विष्ट ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्या सुनी। साथ ही समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से पूछा कि उन्हें केंद्र सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में क्या दिक्कतें हो रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं आदि के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाली लोगों की समस्या की रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास दिल्ली भेजी जाएगी। इस मौके पर सांसद राजू विष्ट के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजू बिष्ट, माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन, फांसीदेवा के विधायक दुर्गा मुर्मू , केंद्रीय कमिटी सदस्य की भक्ति शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिजीत दास सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *