• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 26 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाना की पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम हिटलर राय है। बीती रात प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने दार्जिलिंग मोड़ की तरफ आ रही एक बाइक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक चालक के पास से एक बैग से करीब 26 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बाइक चालक हिटलर राय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाइक को भी जब्त कर लिया। मंगलवार को आरोपी को रिमांड की अर्जी पर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। यहां से कोर्ट ने आरोपी को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *