Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने चलाया दीदीर दूत अभियान, समस्याओं का समाधान का दिया आश्वासन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरूण घोष ने सिलीगुड़ी महकमा अंतर्गत चंपासारी पंचायत इलाके में दीदीर दूत अभियान चलाया। आज सुबह अरूण घोष तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर चंपासारी ग्राम पंचायत अंतर्गत डाबराग्राम इलाके में दीदीर दूत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डाबराग्राम इलाके के लोगों ने सड़क और झूलना ब्रिज की मरम्मत की मांग की। वहीं बुजुर्ग महिलाओं ने सरकारी राशन न मिलने की शिकायत की। अरूण घोष ने महिलाओं से सरकारी योजना के विषय में जानकारी ली।

आज यह अभियान दिन भर चलेगा। सभाधिपति अरुण घोष ने कहा कि आज दीदीर दूत अभियान शुरू किया गया है। लोगों की समस्या और सरकारी परियोजना के विषय पर जानकारी ली गई। जिन लोगों को योजना का लाभ नही मिल रहा है। उन लोगों को योजना का लाभ मिले।इसके लिए पंचायत प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अरूण घोष ने आगे कहा कि यहां पर कुछ लोगों ने सड़क व झूलना ब्रिज मरम्मत की मांग की है। वे लोग इस मुद्दे पर विचार कर जल्द से जल्द काम शुरू कराएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *