• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में टोटो की चपेट में आने से हुई छात्रा की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर के सालबाड़ी ट्रैफिक प्वाइंट अंतर्गत आश्रम रोड पर टोटो की चपेट में आने से एक 11वीं कक्षा के छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा का नाम जानकी ठाकुर है। घटना से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाबग्राम के रहने वाले ओम प्रकाश ठाकुर की बेटी जानकी ठाकुर परीक्षा देकर वापस अपने दोस्तों के साथ घर लौट रही थी। तभी प्लाईवुड से लदा एक टोटो ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित होकर जानकी ठाकुर के ऊपर पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जानकी को नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जानकी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना के बाद सालबाड़ी ट्रैफिक प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो चालक को पकड़ कर प्रधान नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *