• Fri. Mar 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में दो कार्रवाई में 68 भैंस जब्त, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन फांसीदेवा थाना की पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में 68 भैंसों को जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में घोषपुकुर स्थित गांधीमोड़ इलाके में डब्ल्यूबी 73एफ 0837 नंबर की एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 10 भैंस जब्त की गईं। मौके से चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया। चालक का नाम असगर आलम और खलासी का नाम वाशिम अकरम है। दोनों उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने आमबाड़ी सीमा पर डब्ल्यूबी 17-7469 नंबर के एक कंटेनर से 58 भैंस जब्त कीं। बताया गया है कि पुलिस टीम को देखते ही कंटेनर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

शुक्रवार को गिरफ्तार दोनों आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *