सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी शहर में दिनदहाड़े एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना से खलबली मच गई। यह घटना सिलीगुड़ी के सुभाषपल्ली में कॉलेज रोड पर की है।घटना के बाद वह सड़क पर खड़ा होकर रोने लगी। इधर, घटना की जानकारी पर सिलीगुड़ी महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती सड़क पर पैदल जा रही थी। तभी उसके सामने दो युवक अचानक पहुंच गए। इसके बाद युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। इसी बीच घटना का सामना कर युवती कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला थाने की पुलिस ने कॉलेज रोड पर मकानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।