• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में अवैध रूप से शराब कारोबार करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के सालूगाड़ा अंतर्गत डीमडीमा-बेदगाङा इलाके में अवैध रूप से शराब का कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम जुनी सुब्बा उम्र (29) वर्षय है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी की उक्त इलाके में विभिन्न फास्ट फूड एवं ग्रोसरी दुकानों के आड़ में अवैध तरीके से देशी एवं विदेशी शराब का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद बीते कल रात को भक्ति नगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाते हुए कई दुकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक दुकान से काफी संख्या में विदेशी शराब बरामद किया। इस मामले में एक महिला दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी महिला को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *