• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला सिविक वालंटियर को कथित तौर पर पीटने के बाद आग लगा कर जाने से मारने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

महिला सिविक वालंटियर को उसके घर में घुसकर कथित तौर पर पीटने के बाद आग लगा कर जाने से मारने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। घटना फांसीदेवा के शक्तिनगर इलाके की है। घायल महिला का नाम मम्पी देबनाथ मैत्र है। वह फांसीदेवा थाने में सिविक वालंटियर के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मम्पी ड्यूटी से घर लौटने के बाद खाना बना रही थी। उसी समय मम्पी की एक रिश्तेदार चिरोता देबनाथ ने रूपए के लिए मम्पी को बेरहमी से पिटाई कर दी। गर्भवती होने के कारण वह बेहोश हो गई। आरोप है की जिसके बाद आरोपी महिला ने मम्पी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद घर से सोने के आभूषण और रूपए लेकर निकल गई। इसी बीच मम्पी के शरीर में आग लगते ही वह होश में आ गई। फिर उसने आग बुझाई और चिल्लाने लगी।
मम्पी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मम्पी को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर वहां से सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों की तरफ से फांसीदेवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गई। दर्ज शिकायत के आधार पर चिरोता देबनाथ को फांसीदेवा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *