• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर के 23 नंबर वार्ड में महिला कॉलेज संलग्न इलाके के एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को घर के एक सदस्य ने तीसरी मंजिल के स्टोर रूम से धुआं निकलता देखा। इसके बाद घर के बाकी सदस्य घर से बाहर निकल आए। इसके बाद आनन-फानन में इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी और सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *