नक्सलबाड़ी: खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बतासी स्थित एक चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह जब चाय श्रमिक चाय की पत्तियाँ तोड़ रहे थे, उसी दौरान उन्होंने झाड़ियों में तेंदुए के शव को देखा। यह दृश्य देखकर श्रमिक घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन तथा वन विभाग को दी।
शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही टुकड़ियाझाड़ रेंज के वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के शव को बरामद किया और आगे की जांच के लिए उसे बंगाल सफारी भेज दिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि तेंदुए की मौत लगभग पांच दिन पहले हुई थी। हालांकि, तेंदुए की मौत किन कारणों से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह क्षेत्र पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही के लिए जाना जाता रहा है। वन विभाग ने आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply