• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में 21 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

पुलिस ने 21 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम लछमन प्रधान है, जो बतासी के छोटो बदराजोत का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी के पानीटंकी चौकी की पुलिस ने बीती रात खोरीबाड़ी के छोटो बदराजोत इलाके में लछमन प्रधान के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 21 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया, जिसके बाद लछमन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *