सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा परिषद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को खोरीबाड़ी ब्लॉक के बुढ़ागंज ग्राम पंचायत अंतर्गत डांगरभिट्ठा में 550 मीटर लंबी और 2.5 मीटर चौड़ी सड़क का शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने किया। इसकी लागत 20 लाख 59 हजार 566 रुपये आएगी। सड़क निर्माण शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
किशोरी मोहन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गांव-गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं और महकमा परिषद पूरे क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति का मुख्य मकसद लोगों की जरूरतों के हिसाब से सड़कें और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना होना चाहिए, न कि धार्मिक मुद्दे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वे कई सालों से सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई थी। आखिरकार आज से सड़क निर्माण शुरू होने से वे काफी खुश हैं।
