• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फुलबाड़ी इलाके में एक साथ कई घरों में डकैती।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

एनजेपी थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने फुलबाड़ी इलाके में एक साथ कई घरों में हुए डकैती मामले में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मजिदुल रहमान उर्फ सलीम है। आरोपी के पास से डकैती हुए सोना के कुछ ज्वेरता भी बरामद किए गए है। उल्लेखनीय है कि गत 21 मार्च की रात को फुलबाड़ी इलाके में एक साथ कई घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना को लेकर फुलबाड़ी इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *