चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आकाशीय बिजली गिरने से रसोई गैस में लगी आग, विस्फोट।

May 27, 2024 #आग लगी

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

आकाशीय बिजली गिरने से रसोई गैस में आग लग गई। जिसके चलते गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। जिसके कारण एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना माल महकमा के गाजोलडोबा 7 नंबर इलाके की है। मोसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार की रात चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव से उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। तूफान के समय गाजोलडोबा 7 नंबर की निवासी शिवानी मंडल अपने परिवार के साथ घर पर थी। जानकारी के अनुसार शिवानी के घर के पास बांस की झाड़ी है। इधर, तेज बारिश के दौरान अचानक जोर से बिजली गिरी। इस घटना में शिवानी की रसोई घर में आग लग गयी। जिसके चलते गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट के कारण घर का दरवाजा और दीवार भी ढह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *