सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की ओर से नवगठित पूर्ण समिति के साथ एक साधारण सभा आयोजित की गई। इस सभा में बारी-बारी से टीएमसीपी कार्यक्रम की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र परिषद के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर आम जनता से संवाद करेंगे। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता संबंधित बूथ के तृणमूल नेतृत्व को भी साथ रखेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में छात्र परिषद द्वारा तीन विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।
दार्जिलिंग जिला चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल ने बताया कि तृणमूल कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उनसे बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।
