• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी पुलिस की मदद से एक व्यक्ति को उसका खोया हुआ घोड़ा वापस मिल गया।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

भक्तिनगर थाना पुलिस की मदद से एक व्यक्ति को उसका खोया हुआ घोड़ा वापस मिल गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह घोड़ा भक्तिनगर थाना इलाके के डंपिंग ग्राउंड इलाके में घूम रहा था। बाद में घोड़ा राय कॉलोनी इलाके में आ गया और भीषण गर्मी में घोड़े को इधर-उधर घूमता देख स्थानीय निवासियों ने घोड़े की देखभाल की। इसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घोड़े को थाने ले जाया गया। वहीं, घोड़े के मालिक विभिन्न जगहों पर अपने घोड़े को ढूंढ कर रहा था। सूचना मिलने के बाद वह थाना पहुंचा और सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद घोड़े को भक्तिनगर थाने की पुलिस ने उसे सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *