• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोरी करने के आरोप में 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाना पुलिस ने चोरी की शिकायत के 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रकाश कुमार शर्मा (20) है, जो गुरूंग बस्ती इलाके का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरूंग बस्ती इलाके में एक घर में चोरी की घटना घटी थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रधान नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान की। बीती रात पुलिस ने गुरूंग बस्ती बाजार से आरोपी प्रकाश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *