• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

इंडियन नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर पर ब्लास्ट, 3 जवान शहीद

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

मुम्बई में नौसैन्य डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना के युद्धपोत (INS) रणवीर में मंगलवार(18-01-2022) को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन कर्मी शहीद हो गए है। भारतीय नौसेना ने बयान में कहा, ‘मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई। ‘इसमें कहा गया कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्द स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बयान में उल्लेख किया गया, ‘आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसैन्य कमान से क्रॉस कोस्ट अभियान तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ‘नौसेना ने कहा कि इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *