• Mon. Mar 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पहाड़ियों में पनप रही ‘सफेद जहर’ की खेती पर करारा प्रहार, 275 करोड़ की अफीम फसल नष्ट।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

राजस्थान के उदयपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटड़ा तहसील के सुदूर आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्रों—समोली, खूणा और पीपली—में चल रही अवैध अफीम की खेती को संयुक्त अभियान चलाकर नष्ट कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार करीब 170 एकड़ क्षेत्र में उगाई गई अवैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 275 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

इस संयुक्त अभियान में Narcotics Control Bureau (एनसीबी), राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और राज्य पुलिस की टीमों ने भाग लिया। दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में पहुंचकर टीमों ने अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनसीबी और राजस्थान एएनटीएफ द्वारा लगातार निगरानी और सघन फॉलो-अप अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अवैध अफीम की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *