• Thu. Apr 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

JNV मोतीहारा का शानदार रिजल्ट: 90%+ अंक से चमके छात्र, पिपरीथान की नन्ही खातुन ने भी टॉप 10 में बनाई जगह।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

मोतिहारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष विद्यालय के 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे किशनगंज जिले का नाम रोशन किया है।

इस शानदार सफलता में टॉप 10 छात्रों की सूची इस प्रकार है:

  1. अंशज सिंह – 96.8%
  2. दिया कुमारी – 95.2%
  3. सिद्धार्थ गौतम – 94.8%
  4. फहाम काज़मी – 94.2%
  5. राजदीप राज – 93.8%
  6. नन्ही खातून – 93.4%
  7. मुस्कान परवीन – 92.8%
  8. अगम स्वराज – 92.6%
  9. नजर नायब – 92.6%
  10. नेहा कुमारी – 91.2%

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। मेहनत, धैर्य और सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। हर छात्र को चाहिए कि वह अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखकर निरंतर प्रयास करता रहे, क्योंकि आज की मेहनत ही कल की सफलता की नींव बनती है।

सारस न्यूज़ टीम की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🎉


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *