राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
किशनगंज में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बिहार सरकार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बनने पर जश्न मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में विकास की गंगा और तेजी से बढ़ेगी और नीतीश कुमार के द्बारा किया गया विकास और सुशासन को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, बहादुरगंज विधानसभा प्रत्याशी लोजपा (र) मो०कलीमुद्दीन, हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, पंकज कुमार साहा, राजेश गुप्ता, सुबोध माहेश्वरी, जय किशन प्रसाद, सोनी देवी (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), रेखा मिश्रा, अरविंद मंडल आदि ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मनोज मुजमदार, कोशल आंनद, शिवम साहा, संजय पासवान, अशोक गुप्ता, हरि किशोर साह, शुभम राजा सिन्हा, विशाल स्वर्णकार, लखवीर कोर, दूर्गा स्वर्णकार, लता देवी, मीरा रामदास, श्रृष्टि कुमारी, रीता देवी आदि शामिल थे।
