• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 3 मार्च 2026, मंगलवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन धन लाभ और तरक्की के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। अचानक धन लाभ संभव है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

उन्नति के मार्ग खुलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में हल्की बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज जल्दबाज़ी से बचें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

पारिवारिक समस्याएं तनाव दे सकती हैं। नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है, लेकिन विनम्रता बनाए रखें। प्रॉपर्टी विवाद से सावधान रहें।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। शिक्षा संबंधी परेशानियां दूर होंगी। प्रिय व्यक्ति से खुशखबरी मिल सकती है।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति विवाद में कानूनी सलाह लेना उचित रहेगा। अनावश्यक विवाद से बचें।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। मित्र किसी लाभकारी योजना के बारे में बता सकते हैं। आय-व्यय संतुलित रखें।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। परिवार में एकता बनी रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रॉपर्टी के लेन-देन में सावधानी बरतें। रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से मुलाकात होगी। बोलचाल में संयम रखें। आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो सकती हैं। व्यापार में साझेदारी लाभ देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *