चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मां शीतला की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब।

Mar 11, 2026

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शहर के डे-मार्केट स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर में शनिवार को आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भक्तिमय हुआ माहौल
शहर के विभिन्न कोनों से पहुंचे बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों की भारी भीड़ के कारण पूरा मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय नजर आए।

सुख-समृद्धि की कामना
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां शीतला को फल, फूल और नैवेद्य अर्पित किए। पूजा में लीन भक्तों ने माता से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने और परिवार की सुख-समृद्धि व आरोग्य की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *