चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के खिलाफ अभियान में 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में “नया सवेरा 2.0” अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में छापेमारी कर 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से एक पश्चिम बंगाल की निवासी है।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। साथ ही 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उमेश कुमार, राम कुमार, गफ्फार आलम, अकाली शेख और सरकुल आलम शामिल हैं।किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के खिलाफ अभियान में 3 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया

इस मामले में बीएनएस और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *