चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

218 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह और सहायक निरीक्षक विनोद कुमार अपनी टीम के साथ रामपुर चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रहे थे।

इस दौरान एक पिकअप वैन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पाया गया कि पिकअप वैन में लदे टायरों के अंदर शराब छिपाकर पश्चिम बंगाल से लाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने कुल 218 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए पिकअप वैन को जब्त कर लिया।

साथ ही इस मामले में दो तस्करों मुंशी कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल से शराब लेकर खगड़िया जा रहे थे।

उत्पाद विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों गिरफ्तार तस्करों को सदर अस्पताल ले जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *