• Wed. Apr 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल , 22 अप्रैल 2026, बुधवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

🔴 मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज करियर और नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। परिवार में विवाह से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और पेंडिंग काम पूरे होंगे।

🟢 वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कई स्रोतों से आय होगी। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लें।

🟡 मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज बिजनेस में बड़ा फैसला ले सकते हैं। रुकी हुई डील पूरी होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

🔵 कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। सोच-समझकर बोलें और अजनबियों पर भरोसा न करें।

🟠 सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज धन लाभ और सफलता के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। संतान से खुशी मिलेगी।

🟣 कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कोर्ट-कचहरी में सफलता मिल सकती है। आय बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बहस से बचें।

⚖️ तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता की सलाह फायदेमंद होगी। विरोधियों से सावधान रहें।

🦂 वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज थोड़ा सतर्क रहें। वाहन या खर्च बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

🏹 धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज तरक्की के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। नई नौकरी का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा समय है।

🐊 मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज काम का दबाव रहेगा। पुराने लेन-देन परेशान कर सकते हैं। लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से काम पूरे होंगे।

⚱️ कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज बिजनेस में सफलता मिलेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पिता से बातचीत में संयम रखें।

🐟 मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नए सपने पूरे हो सकते हैं। घर खरीदने का योग है। परिवार में शांति रहेगी। किसी बड़े फैसले से पहले सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *