• Wed. Apr 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग और SSB की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में कोरेक्स के साथ दो गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

सीमावर्ती इलाकों में नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किशनगंज उत्पाद विभाग और SSB को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठाकुरगंज प्रखंड के नवदुबा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक बाइक से नशीली दवाओं की खेप ले जाई जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार राय, अभिमन्यु कुमार सिंह और SSB की 19वीं बटालियन के जवानों ने नवदुबा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका।

बाइक की गहन तलाशी लेने पर अधिकारियों ने 49 पीस कोरेक्स की बोतलें बरामद कीं। मौके से पुलिस ने तस्करी में शामिल दो अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया और उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *