• Mon. Apr 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

5 साल से 100% रिजल्ट: TDA ने CBSE बोर्ड में फिर लहराया परचम।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान Tarachand Dhanuka Academy (TDA) ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे बिहार-झारखंड में अपनी अलग पहचान कायम की है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणामों में विद्यालय ने लगातार पांचवें वर्ष 100% पास रिजल्ट हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष के परिणाम न सिर्फ सफलता की कहानी कहते हैं, बल्कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अनुशासन का भी प्रमाण हैं। TDA ने खुद को केवल किशनगंज ही नहीं, बल्कि बिहार-झारखंड के टॉप 2% CBSE स्कूलों में मजबूती से बनाए रखा है।परिणामों पर नजर डालें तो 90.7% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि हर 10 में से 9 छात्र उत्कृष्ट अंकों के साथ सफल हुए। वहीं 28 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल किया, जो विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है। इस वर्ष के टॉपर्स में हर्ष आनंद ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मान्या सिन्हा 92.2% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि शिवांगी गुप्ता ने 91% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों की उपलब्धि ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। साथ ही यह भी कहा कि TDA का लक्ष्य केवल अच्छे परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए तैयार करना है।

इस शानदार उपलब्धि के साथ TDA ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उत्कृष्टता केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक निरंतर प्रक्रिया है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *