• Mon. Apr 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार-बंगाल सीमा से 8 लोग गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए किशनगंज जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। जिले में शराब तस्करी और शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत विभाग को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ​सोमवार को बिहार-बंगाल सीमा पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सीमा पार कर आ रहे संदिग्धों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने पर कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *