• Mon. Apr 20th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पटना में दिनदहाड़े 10 मिनट में 20 लाख की लूट, CCTV में कैद वारदात।

ByHasrat

Apr 20, 2026 #चोरी

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में हुई बड़ी लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में स्थित दुकान को निशाना बनाते हुए पांच हथियारबंद बदमाशों ने महज कुछ मिनटों में लाखों के गहने लूट लिए।जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधी अचानक दुकान में घुस गए और हथियार के बल पर दुकानदार व ग्राहकों को डराने लगे। एक बदमाश ने दुकानदार के सिर पर पिस्टल तान दी, जबकि बाकी दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने समेटने लगे।घटना के दौरान मौजूद लोगों को धमकाया गया कि विरोध करने पर जान से मार दिया जाएगा। इसी दौरान दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की।करीब 10 मिनट तक दुकान में लूटपाट करने के बाद अपराधी लगभग 20 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।बताया जा रहा है कि अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *